जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सुपौल ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे आगामी 11 नवम्बर 2025 को होने वाले बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। इसलिए सभी मतदाता बिना किसी भय, लोभ या दबाव के स्वतंत्र रूप से मतदान करें और एक जागरूक नागरिक होने