कर्वी: जनपद के पहाड़ी कस्बे में अचानक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
पहाड़ी कस्बे में बीते शुक्रवार की रात्रि 9:30 बजे 60 वर्षीय व्यक्ति धर्मराज पुत्र रामसनेही की अचानक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक खाना खाने के बाद टहल रहे थे,तभी उनकी तबीयत बिगड़ी जिनको पहाड़ी सीएससी मे मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज शनिवार की सुबह 11:30 बजे जिला मुख्यालय मे पोस्टमार्टम कराया है।