भानपुरा तहसील क्षेत्र के ग्राम धनकपुरा के ग्रामीणों ने ग्राम के हल्का पटवारी के द्वारा अपशब्द व गाली गलौज करने को लेकर तहसीलदार भानपुरा के नाम एक ज्ञापन तहसील कार्यालय भानपुरा में सोपा गया। ग्राम धनकपुरा के ग्राम वासियों ने तहसील कार्यालय भानपुरा पहुंचकर हल्का पटवारी रोहितास सिंह भदोरिया द्वारा अपशब्द जान से मारने की धमकी एवं गाली गलौज को लेकर ज्ञापन दिया।