पतरातू: भुरकुंडा नीचे धौड़ा शिव मंदिर में चैती छठ, सरहुल और रामनवमी पर्व के बाद भव्य भंडारा आयोजित
भुरकुंडा नीचे धौड़ा शिव मंदिर प्रांगण में चैती छठ,सरहुल और रामनवमी पर्व के समापन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया,भंडारे से पूर्व सत वाहिनी मंदिर में विधि-विधान पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात बकरा और मुर्गे की बली दी गई। इस अवसर पर आयोजित भंडारा में सैकड़ो श्रद्धालु महिला पुरुष और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया।