हिसुआ: धुरियार गांव में जमीन विवाद को लेकर पति-पत्नी के साथ हुई मारपीट, बेहतर इलाज के लिए नवादा किया गया रेफर
Hisua, Nawada | Jul 10, 2026 हिसुआ थाना क्षेत्र के धुरियार गांव में जमीन विवाद को लेकर पति-पत्नी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में रामाशीष यादव और उनकी पत्नी लाली देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया।