मेरठ: सदर बाजार इलाके में कपड़ा फैक्ट्री में लाखों की चोरी, चोर खिड़की से घुसकर नकदी और DVR ले गए
Meerut, Meerut | Jun 3, 2026 मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के दाल मंडी इलाके में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में चोरों ने देर रात बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये की नकदी और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी कर ली। चोर फैक्ट्री में खिड़की के रास्ते दाखिल हुए और कार्यालय में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।