बहोरीबंद: बारिश में डूबी बाकल की व्यवस्था, जाम नालियों से दुकानों-घरों में घुसा पानी
कटनी जिले की बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत बाकल में पहली बारिश ने पंचायत की तैयारियों की पोल खोल दी। मुख्य बाजार और बस स्टैंड क्षेत्र में जाम नालियों के कारण पानी दुकानों, घरों और सड़कों पर भर गया। स्थानीय व्यापारियों ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे आरोप लगाते हुए बताया कि समय पर नालियों की सफाई नहीं होने से हर साल यही स्थिति बनती है।