प्रीत विहार: दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए सौगात, एलजी ने ऑनरेरी रैंक प्रमोशन स्कीम को दी मंजूरी
दिल्ली पुलिस के जवानों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित यूनियन टेरिटरी लेवल वर्कशॉप के दौरान ‘ऑनरेरी रैंक प्रमोशन स्कीम’ को मंजूरी दे दी। इस फैसले के साथ अब दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर तक के कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन अगली रैंक की वर्दी पहनने का सम्मान मिलेगा।