टोंक: विधायक सचिन पायलट ने कहा, प्रदेश में कालाबाजारी, जमाखोरी और मिलावटखोरी करने वालों को कोई न कोई संरक्षण दे रहा है
टोंक विधायक व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने गुरुवार को टोंक में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- प्रदेश में कालाबाजारी जमाखोरी व मिलावट खोरी करने वालों को कोई ना कोई तो संरक्षण दे रहा है। बिना संरक्षण के इतने बड़े पैमाने पर कोई कार्य नहीं कर सकता है। जो हो रहा है उसकी जांच होनी चाहिए, कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।