बहादुरपुर: बहादुरपुर से मदन साहनी की दमदार जीत, मुकेश सहनी पर दिया बड़ा बयान, मुख्यमंत्री के विकास कार्यों पर जताया विश्वास
बहादुरपुर — बिहार सरकार के मंत्री एवं जदयू प्रत्याशी मदन साहनी ने बहादुरपुर विधानसभा सीट से एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है। परिणाम घोषित होने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी जीत का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को दिया। मदान साहनी ने कहा कि जनता ने विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान किया है।