दमोह: हटा मार्ग पर करैया के पास फोर व्हीलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में घायल युवक गंभीर हालत में जबलपुर रेफर
Damoh, Damoh | Jul 7, 2026 दमोह हटा मार्ग पर करैया के पास फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार जगदीश आठिया निवासी सूखा सतपारा गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपनी पत्नी को लेने मुड़िया जा रहे थे। डायल-112 ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. जावेद खान ने बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश और जांच शुरू कर दी है।