परबत्ता: ज्ञान की 30 दुर्लभ पांडुलिपियों को मिला डिजिटल जीवन, अब ऑनलाइन सुरक्षित
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत देशभर की प्राचीन हस्तलिखित धरोहरों को संरक्षित करने का अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में खगड़िया जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है, जहां 30 दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में सुरक्षित किया गया है। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने खगड़िया एवं परबत्ता प्रखंड के