सिकंदरा: बैना गांव में विजिलेंस इंस्पेक्टर के घर बड़ी चोरी, चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी चुराए, छत के रास्ते घुसकर की वारदात
राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव में बुधवार रात चोरों ने एक विजिलेंस इंस्पेक्टर के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार कर दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। बैना गांव निवासी पारथ सिंह सतर्कता अधिष्ठान में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और अपनी पत्नी शिवानी के साथ कानपुर के ग्वालटोली में