पूरनपुर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए नूर अहमद अजहरी ने आतंकियों को खत्म करने की मांग की
पूरनपुर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी ने कश्मीर पहलगाम की घटना की निंदा करते हुए। आतंकियों को खत्म करने की मांग की और कश्मीर में श्रद्धालुओं सैलानियों की हुई हत्या को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पहलगाम जैसी घटनाएं कश्मीर में ही क्यों होती हैं।