पूरनपुर: शेरपुर कला में पूर्व प्रधान ने पहलगाम की घटना को लेकर शोकसभा का किया आयोजन
कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के हमले में मारे गए सैलानियों को लेकर जगह जगह लोग विरोध प्रदर्शन कर आतंकियों की फांसी की मांग कर रहे है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला के पूर्व प्रधान ने अपने कार्यालय पर घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त कर आतंकियों को खुले आम फांसी देने की मांग की है। वही दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।