चूरू: चुरू: राजस्थान के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
Churu, Churu | Jun 23, 2026 आईएमडी जयपुर ने अगले तीन घंटों में राजस्थान में मौसम बदलने की चेतावनी दी है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर व झुंझुनूं में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40-60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी, गरज-चमक, वज्रपात, ओलावृष्टि व मध्यम से तेज हवा चल सकती है।