चूरू: दूधवाखारा के पास 86 लाख 40 हजार के डोडा पोस्त तस्करी मामले में गिरफ्तार 4 तस्कर पुलिस रिमांड पर हैं
Churu, Churu | May 1, 2025 चूरू के एनएच 52 दूधवाखारा के पास एक ट्रेलर से 86 लाख 40 हजार रूपए के डोडा पोस्त तस्करी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं रतननगर थानाधिकारी रामकरण सिधु ने गुरुवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत कार्यवाही की थी।