गुमला: डेली मार्केट के पास प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद, विभागीय उदासीनता पर उठे सवाल
Gumla, Gumla | Jun 9, 2026 जशपुर रोड स्थित डेली मार्केट के समीप प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। हैरत की बात यह है कि जिस स्थान पर पाइपलाइन से पानी का तेज फव्वारा निकल रहा है वहां से महज कुछ ही दूरी पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) का कार्यालय स्थित है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।जलापूर्ति के समय सुबह और शाम करीब 10 फीट ऊंचाई तक फव्वारा निकल रहा है।