हरलाखी: हरिने के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बेलन्योती और जमुनी नदी के संगम पर भाईया दूज पर हजारों ने लगाई डुबकी
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हरिणे गांव स्थित जमुनी व बेलन्याति नदी के संगम तट पर भ्रातृ द्वितीया के अवसर पर श्रद्धालुओं ने रविवार की सुबह डुबकी लगाई। भारत-नेपाल के करीब 50 हजार से अधिक भक्तों ने इस तट पर स्नान किया। पिछले बार की अपेक्षा इस बार अधिक लोगों ने स्नान किया। जिसके बाद भक्तों ने दोनों देशों के मंदिरों में पूजा-पाठ किया। अपने भाई की लंबी उम्र की कामना की।