कर्वी: ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, जीआरपी ने बरामद किया मोबाइल
चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर 3 बजे जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर चोर सूरज आर प्रजापति निवासी जौनपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 8 हजार रुपये कीमत का रेडमी मोबाइल बरामद हुआ। जीआरपी के अनुसार आरोपी चलती ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करता था।