बलिया: जिला अस्पताल के रक्त बैंक में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ
Ballia, Ballia | May 8, 2026 जिला अस्पताल के रक्त बैंक में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, नागरिक सुरक्षा कोर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बलिया के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार का सीएमएस द्वारा स्वागत किया गया।