बारां: जिला स्थापना दिवस पर कोटा रोड खेल संकुल में आयोजित हुई शूटिंग बॉल प्रतियोगिता
Baran, Baran | Apr 10, 2026 जिला स्थापना दिवस की 35वीं वर्षगांठ पर जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार शाम को कोटा रोड स्थित खेल संकुल के शूटिंग बॉल कॉर्ट में शूटिंग बॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधायक राधेश्याम बैरवा व कार्यवाहक जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल के आतिथ्य में विधिवत उद्घाटन किया गया।