लालगंज: वर्मा नगर चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप डाला पलटी, ड्राइवर घायल
लालगंज क्षेत्र के वर्मा नगर चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रानीगंज की ओर से भूसा लेकर आ रही पिकअप डाला को सामने से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप डाला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप में