कन्नौज: गुलरिया गांव में रास्ते के विवाद के कारण परिवार के 2 पक्षों में तनातनी, पुलिस पर लगे आरोप
कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र गुलरिया गांव में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। यह विवाद परिवार के ही 2 पक्षों के बीच बताया गया हैं। विवाद की वजह रास्ता है जिसपर दोनों पक्षों का दावा है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक पक्ष ने शिकायती पत्र दिया और पुलिस व परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाए हैं।