मांगरौल: मऊ बालाजी धाम के पास गेहूं की नौलाइयों में लगी आग, किसानों ने दमकल के अभाव में पाया आग पर काबू
Mangrol, Baran | Apr 6, 2025 मांगरोल तहसील क्षेत्र के मऊ बालाजी धाम के पास शनिवार सुबह 11:00 बजे करीब गेहूं की नौलाईयों में आग लग गई किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाई किसानों का कहना है कि मांगरोल नगर पालिका में दमकल गाड़ी की अवस्था नहीं होने की वजह से अंता से दमकल गाड़ी बुलाई जाती है जिसकी वजह से किसानों को आगजनी की घटना में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।