मंझनपुर: राम मंदिर चंदा विवाद पर कौशाम्बी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, CBI जांच की मांग को लेकर सरकार पर साधा निशाना
अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा घोटाले के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को लगभग 1 बजे जिला मुख्यालय मंझनपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई।