राजातालाब: अधिवक्ता का अपहरण को लेकर राजातालाब तहसील में जमकर हुई नारेबाजी, उप जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
वाराणसी के अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार पटेल जो 27 मार्च से गायब है उनके मामले को लेकर राजातालाब तहसील के अधिवक्ताओं ने भी तहसील परिसर में जोरदार नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी राजातालाब अमित कुमार को ज्ञापन सौपा। अधिवक्ताओं का कहना था कि उत्तर प्रदेश की पुलिस विभाग एक अपहृत अधिवक्ता का पता नहीं लगा पा रही है।