राजातालाब: नगर आयुक्त ने सिगरा स्थित शहीद उद्यान का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों की ली उपस्थिति
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने मंगलवार को सिगरा स्थित शहीद उद्यान का औचक निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त द्वारा उद्यान में तैनात मालियों की उपस्थिति जाॅची गयी। नगर आयुक्त द्वारा उद्यान का भ्रमण किया गया, तथा मालियों के द्वारा उद्यान में किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया। पेड़ों एवं डालियों की छटाई हेतु उपलब्ध मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी