राजातालाब: चितईपुर थाना में बीजेपी कार्यकर्ताओ का दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर प्रदर्शन
वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र पर सोमवार रात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पार्षद पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग थी कि पुलिस कर्मी पर कार्यवाही किया जाए। पुलिस कर्मी द्वारा दुर्व्यवहार की सूचना मिलने पर दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चितईपुर थाना जुटने लगे।