नामकुम: चुटिया में तीन दिवसीय स्टीव डेविस कप स्नूकर और पूल चैंपियनशिप का समापन
Namkum, Ranchi | Jun 2, 2026 चुटिया में तीन दिवसीय स्टीव डेविस कप स्नूकर और पूल चैंपियनशिप का मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे समापन हो गया। प्रतियोगिता के मास्टर स्नूकर वर्ग में हिमांशु राज ने नितेश शर्मा को 3-2 से हराकर खिताब जीता। वहीं मिनी स्नूकर में आयोन दास विजेता रहे, जबकि 8 बॉल्स पूल में आशीष शर्मा ने शौर्य सिंह को पराजित किया।