सिलाव: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की केंद्रीय टीम ने सिलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
Silao, Nalanda | Jun 7, 2025 आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के केंद्रीय टीम ने सिलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार की दोपहर 2:00 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालंदा के सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि नालंदा जिला में अब तक आयुष्मान भारत योजना का 11 लाख 84659 कार्ड बनाया जा चुका है इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों का 8534 कार्ड बनाया गया है कई लाभार्थी इसका लाभ भी ले चुके है