सिलाव: घोसताबां गांव में प्राचीन शिव मंदिर में जीर्णोद्धार के बाद शिवलिंग की हुई स्थापना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Silao, Nalanda | Jun 5, 2025 सिलाव प्रखंड के घोस्ताबां गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का गुरुवार की सुबह भव्य जीर्णोद्धार और शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ हुई। यह आयोजन गुरुवार की सुबह 11 बजे आरंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रों और आचार्यों द्वारा पूजा-अर्चना से की गई।