जंदाहा: जन्दाहा में मुर्गा फार्म से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
वैशाली जिले के जन्दाहा थाना क्षेत्र के बहसी सैदपुर गांव में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही मुर्गा फार्म से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बैजू साहनी के 36 वर्षीय पुत्र जगनारायण साहनी के रूप में की गई है।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।