धौलपुर: शहर में नगर परिषद का फिर से चला पीला पंजा, तोप तिराहा पर की गई बड़ी कार्रवाई
नगर परिषद ने शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को दोपहर में नगर परिषद की टीम ने तोप तिराहा पर बड़ी कार्रवाई की। टीम के साथ दो जेसीबी मशीनें और पुलिस बल मौजूद था। कार्रवाई में अस्थायी दुकानों और ठेलों को हटाया गया। साथ ही अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया। नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा के अनुसार शहर को अत