सहारनपुर: अखंड युवा कल्याण संगठन ने SSP को सौंपा ज्ञापन, अवैध देह व्यापार और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
सहारनपुर में अखण्ड भारत युवा कल्याण संगठन ने सहारनपुर महानगर में कथित रूप से चल रहे अवैध देह व्यापार और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि रेलवे स्टेशन और घंटाघर क्षेत्र के आसपास लंबे समय से नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है।