धमतरी: सट्टा पट्टी लिखते हुए एक महिला सहित तीन सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार धमतरी शहर में सट्टा के तीन अलग अलग प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सामुदायिक भवन के पास सट्टा पट्टी लिखते सुल्ताना बेगम को पकड़ा गया है। जिसके पास से सट्टा पट्टी एक मोबाइल और 1050 रुपए नगद जब्त किया गया है। इसी तरह रामबाग सब्जी मार्केट में सट्टा लिखते अकबर अली को पकड़ा गया है।