बीकानेर: कोटगेट-सांखला फाटक अंडरपास निर्माण शुरू करवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत
बीकानेर में कोटगेट और सांखला फाटक पर स्वीकृत अंडरपास व अंडरब्रिज निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर गुरुवार को आचार्य चौक में हस्ताक्षर अभियान के पैंपलेट और बैनर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, लोकनाट्य कलाकार दीनदयाल आचार्य, हाजी जिया उर रहमान आरिफ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि अंडरपास कार्य