गोपालगंज: बल्थरी चेक पोस्ट के पास कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले की कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के समीप कार के चपेट में आने से एक व्यक्ति की शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे मौत हो गई। वही इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।