चूरू: गांव नाकरासर में बच्चों की कहासुनी के बाद पति-पत्नी पर हुआ हमला
Churu, Churu | Apr 25, 2026 चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र के गांव नाकरासर में बच्चों की बात को लेकर खेत से लौट रहे एक व्यक्ति पर लाठी, सरिया और हथौड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई तथा उसके गले से सोने का फुलड़ा तोड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार नाकरासर निवासी 43 वर्षीय जयचंद भाट ने बत