बरेली: बरेली में पत्नी से विवाद के बाद मुअज्जिन ने किया आत्मदाह, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों और पुलिस ने दी जानकारी
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर की आत्मदाह के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने खुद को आग लगा ली। आग की लपटों से घिरे अब्दुल कादिर घर से निकलकर गली में दौड़े, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। स्थानीय लोगों ने कंबल और पानी की मदद से आग बुझाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती