कुशेश्वरस्थान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात एक पिकअप से 2455 बोतल (666.6 लीटर) विदेशी शराब जब्त की। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर खलासी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।