गोला: गोला तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक को व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी, बड़हलगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गोरखपुर के गोला तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक को व्हाट्सएप पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेश सिंह की शिकायत पर बड़हलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, 8 जुलाई को दोपहर करीब 12:07 बजे उन्हें व्हाट्सएप पर एक वॉयस मैसेज मिला है।