खगौल: दानापुर में पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने किया रुद्राभिषेक, बाबा योगेश्वरनाथ धाम को बताया चमत्कारी
दानापुर के खगौल स्थित बाबा योगेश्वरनाथ धाम में पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने शनिवार की सुबह करीब 9 बजे सपरिवार पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर से अपने पुराने और गहरे संबंधों का जिक्र किया। मंत्री ने बताया कि वे पहली बार चुनाव से पहले चिराग पासवान के साथ यहां आए थे। उन्होंने कहा कि बाबा योगेश्वरनाथ धाम में मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण हुई