सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान से साकार हुआ ‘सेवा मेरा योगदान’
‘सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत एसईसीएल क्लब, गौतम सदन बैकुंठपुर में जिला स्तरीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी कोरिया एवं जिला प्रशासन के सहयोग और समन्वय से आयोजित शिविर में पुलिस अधीक्षक , जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया ।
❤️ 42 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
🩺 43 लोगों की बीपी, शुगर एवं सामान्य जांच
🔬 11 लोगों की टीबी जांच
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर ने सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हुए ‘सेवा मेरा योगदान’ के संकल्प को सार्थक किया।
#SevaSankalpAbhiyan #SevaMeraYogdan #BloodDonation #KoreaDistrict #humanity
2 views | Korea, Chhattisgarh | Sep 25, 2026