महाराजगंज: बछरावां कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मनाया जश्न, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
4 मई सोमवार शाम 5 बजे बछरावां कस्बे में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिला। जहां एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बंगाल में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की है। भारी संख्या में कस्बे की टाउन एरिया मार्केट में एकत्रित हुए और पटाखे छुड़ाएं गए। तथा भाजपा जिंदाबाद एवं योगी व मोदी के नारों से कस्बा गुंजायमान हो उठा।