गया टाउन सीडी ब्लॉक: लाखों के पंचायत घोटाले पर प्रेस वार्ता, बेलागंज प्रखंड के कोरमथु पंचायत में मुखिया पर गंभीर आरोप, जांच की मांग
रविवार को सुबह 11:00 गया जिले के बेलागंज प्रखंड के कोरमथु पंचायत में विकास योजनाओं में अनियमितताओं को लेकर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता कौशल शर्मा ने पंचायत में लाखों रुपये की योजनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 की जांच में कई योजनाओं में गड़बड़ी सामने आई थी, लेकिन बाद में मामले की लीपापोती कर दी गई।