सहारनपुर: सहारनपुर में सीएम योगी ने 'स्कूल चलो अभियान-2026' का दूसरा चरण किया लॉन्च
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के "स्कूल चलो अभियान-2026" के दूसरे चरण का शुभारम्भ अम्बाला रोड स्थित इस्माइलपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय से किया और जिले के नगर व देहात के लिए विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया।