बिलासपुर सदर: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बिलासपुर और हेल्प ऐज इंडिया के द्वारा वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर में लगाया गया मेडिकल कैंप
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बिलासपुर और हेल्प ऐज इंडिया के द्वारा वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर के रौडा सेक्टर स्थित सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल सेफ्टी ट्रेनिंग और मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसके तहत 60 वरिष्ठ जनों ने डिजिटल सेफ्टी प्रशिक्षण लिया व स्वास्थ्य जांच भी कराई।