कोंडागांव: दहीकोंगा में अज्ञात कार ने बाजार जा रहे बाइक सवार जीजा-साली को ठोका, हादसे में दोनों घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कोण्डागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 दहिकोंगा में आज शुक्रवार सुबह 10 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सामने चल रहे बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जीजा साली घायल हो गए। आज दोपहर 2 बजे घायल महिला रैयबती बघेल ने बताया कि वह अपने जीजा के साथ बाइक से दहींकोंगा बाजार जा रहे थे, उसी दौरान एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी...