मंझनपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने नवीन मंडी समिति ओसा में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत नवीन मंडी समिति,ओसा में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मंझनपुर को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम बनाने के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।